फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में एक किलो हेरोइन, 90 हजार ड्रग मनी के साथ इनोवा सवार गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2025 07:53 PM IST

कपूरथला पुलिस ने एक किलो हेरोइन और 90 हजार की ड्रग मनी के साथ इनोवा सवार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्सी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करता था। सीआईए स्टाफ कपूरथला ने थाना ढिलवां पुलिस के साथ आरोपी को गश्त के दौरान काबू करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज जरनैल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ ढिलवां के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान अमनोलप्रीत सिंह निवासी मेन बाजार थाना जमशेर जालंधर सफेद इनोवा क्रिएस्टा कार लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने गाड़ी कच्चे रास्ते पर उतार ली। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर पीछा करके उसे दबोच लिया। जब उसकी कार की तलाशी ली तो अंदर से एक किलो हेरोइन, 90 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है और टैक्सी ड्राइवरी करता है। ड्राइवरी की आड़ में ही नशा तस्करी का धंधा करता है और अमृतसर से नशे की खेप लेकर आ रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी एक केस जालंधर में दर्ज है। थाना ढिलवां में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें