फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में डिलीवरी ब्वॉय से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Dec 2024 05:25 PM IST

कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने साथ लगते जिला तरनतारन से आकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे लूट में इस्तेमाल हथियार और लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में एक डिलीवरी ब्वॉय लवप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला बाबा ज्वाला सिंह नगर सुल्तानपुर लोधी को तेजधार हथियारों के बल पर लूटने के मामले में पुलिस ने 36 वर्षीय गुरमेज सिंह उर्फ गेजा निवासी घड़का और 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी पक्खूपुर हाल निवासी भीड़ी गली फतेहाबाद जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने डिलीवरी ब्वॉय को लूटने की बात कबूली है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक किरच, एक मोबाइल, दो हजार की नकदी, एक डमी पिस्टल, 12 कपड़ों के खुले हुए पार्सल और एक बाइक बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि गेजा पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। गेजा कंबाइन की ड्राइवरी और लव डीजे ग्रुप के साथ काम करता है। इस मामले में इनका तीसरा साथी जोबनप्रीत सिंह निवासी पक्खूपुर जिला तरनतारन नामजद है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों आरोपियों का अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मौके पर डीएसपी-डी परमिंदर सिंह और सीआईए कपूरथला इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें