फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में बाइक सवार लुटेरों ने किसान को लूटा

कपूरथला के गांव कोलियांवाल में एक युवा किसान को खेतों में जाते समय दो बाइक सवार लुटेरों ने घेरकर लाखों रुपये के गहने, मोबाइल फ़ोन तथा नकदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित राजनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 20 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे बुलेट बाइक पर खेतों की तरफ जा रहा था। खेतों के नजदीक ही दो बाइक सवारों ने उसे रोका और दातर के हत्थे से उसे मारने लगे। लुटेरों ने उसके हाथों में पहनी पांच सोने की अंगूठियां (2.5 तोले), एक ढाई तोले सोने की चेन, चांदी का कड़ा, 25 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल (आई फ़ोन 11 प्रो तथा रेडमी) छीन कर फरार हो गए। थाना फत्तूढींगा की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें