फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर , देहाती विधायक रजनीश दहिया, गुरुहरसहाए के विधायक फौजा सिंह और जीरा के विधायक नरेश कटारिया ने फिरोजपुर में पत्रकारों के साथ एक प्रेसवार्ता की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बूतों को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। बाबा साहब एक महान शख्सियत है। जिन्होंने बोधी लहर को प्रेरित किया। जात-पात के भेद को खत्म किया। महिलाओं और मजदूरों को अपना हक दिलाया। देश का संविधान बनाया। विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं । क्योंकि आम आदमी पार्टी पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने लगी है। शरारती तत्व पंजाब और पंजाबियों को बदनाम कर रहे हैं। आतंकी गुरु पतवंत पन्नू जोकि पंजाब का माहौल खराब कर रहा है। दहिया ने कहा कि पन्नू में हिम्मत है तो पंजाब में आकर दिखाएं। विदेश में बैठे हुए पंजाब का माहौल खराब करने में तुला हुआ है। पंजाब में बाबा अंबेडकर के बूतों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उसे नुकसान पहुंचाने वाले को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।