फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फगवाड़ा में रविदास जयंती पर विशाल शोभायात्रा आज, 12 बजे से आठ बजे तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:18 AM IST

श्री गुरु रविदास महाराज के 648वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक को निर्विघ्न चलाने के लिए आज दोपहर 12 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं ताकि जालंधर-लुधियाना हाईवे और नकोदर-होशियारपुर हाईवे पर वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो।  एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रैफिक हैवी व्हीकल के लिए तल्हन सलेमपुर अंडरब्रिज से होने से मैकडोनाल्ड, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसी तरह हवेली डाबा से यू टर्न आगे पटवारी ढाबा से जमशेर, जंडियाला से नूर महल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसके अलावा रामामंडी से जालंधर कैंट, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना जाएगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें