गैस सिलिंडरों की सप्लाई लेना लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। ऐसे में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें टूटने का नाम नहीं ले रही। सुबह से शाम तक एक दिहाड़ीदार व्यक्ति को भी अपना कीमती समय छोड़ गैस एजेंसियों के बाहर लाइनों में परेशान होना पड़ रहा है। पठानकोट-जालंधर नेशनल मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने आए लोग मौजूदा सरकारों को कोसने लगे है। देखने वाली बात यह भी है कि नेशनल हाइवे निकट एजेंसी का कैश काउंटर होने के कारण लोगों की लाइनें सड़क तक पहुंची थी जिस वजह से किसी भी समय जानी माली नुकसान भी हो सकता है। गैस सिलेंडर लेने आए गुरदेव सिंह, बलबीर कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी और केंद्र की बीजेपी सरकार ने भी इस गैस किल्लत की वजह से लोगों को रुलाया है क्योंकि किसी की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही और किसी को अपनी रोजीरोटी का जरिया छोड ऐसी लंबी लाइनों में घंटों खड़े होना पड़ रहा है। घंटो लाइनों में लगने के बाद भी कईयों को खाली हाथ ही वापिस घरों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दिहाड़ीदार के लिए गैस सिलेंडर लेना बड़ी समस्या हो गई है। एक महीने बाद भी बुकिंग हुए सिलेंडर नहीं मिला बता दें कि गैस एजेंसियों द्वारा जारी किया बुकिंग नंबर पर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही। कई लोगों को तो एक महीने बाद भी आज गैस सिलेंडर नहीं मिला। वहीं, शहरी लोग अब 25 दिनों बाद और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 45 दिन बाद गैस बुकिंग करने का समय दिया गया है। दूसरी ओर गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आने वाले कर्मी भी लोगों के घर नहीं पहुंच रहे हैं। इस वजह से भी लोग परेशान है। लोगों की मांग है कि इस समस्या का समाधान सरकार जल्द करें।