फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में डिवाइडर से टकराई फाॅर्च्यूनर, गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की माैत

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 03:34 PM IST

बठिंडा के गांव गुरथाड़ी के पास मेन रोड पर शनिवार सुबह एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की माैत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे।  जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिसकर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन, सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार के कारण गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें