फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, युवक घायल

Nivedita Updated Wed, 11 Mar 2026 02:25 PM IST

मोगा में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे के बाद पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक कुलजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक बीती देर रात कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर वापस आ रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कुलजीत सिंह को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें