फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद

फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन व दो मोबाइल बरामद किए हैं। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी मलवाल कदीम, सांदे हाशम व कुलगढ़ी गश्त के लिए रवाना हुई थी। जब उनकी टीम कुलगढ़ी पहुंची तो मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि आरोपी हर्षदीप सिंह और सन्नी वासी मल्लेवाला जीरा हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। ये दोनों बाइक पर सवार होकर जीरा से सांदे हाशम की तरफ हेरोइन बेचने के लिए आ रहे हैं। इनके पास हेरोइन की मोटी खेप है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन के अलावा दो मोबाइल भी मिले हैं। एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछेक दिन पहले चार आरोपी गुरमेल सिंह, अभिषेक, राजन सागर और अजय से एक किलो 57 ग्राम हेरोइन , एक पिस्तौल व 17 कारतूस पकड़ी थी। उक्त आरोपियों से की गई पूछताछ दौरान इन्होंने स्वीकार किया कि इनके पास और असलहा है। इनकी निशानदेही पर 30 बोर की दो पिस्तौलें और दो कारतूस और बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें