पंजाब पुलिस के डीआईजी नवीन सिंगला ने गत रात विशेष तौर पर फगवाड़ा सिटी थाने का दौरा किया। इस अवसर पर एसपी माधवी शर्मा भी उनके साथ थीं। इस दौरान उन्होंने सिटी थाने का बारीकी से मुआयना किया तथा थाना प्रभारी ऊषा रानी से थाना संबंधी जानकारी हासिल की। डीआईजी सिंगला ने इस अवसर पर एसपी माधवी शर्मा को कुछ हिदायतें भी दीं।