डीआईजी जालंधर रेंज हरमनबीर सिंह गिल मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे टांडा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यह निरीक्षण पंजाब पुलिस के ड्यूटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए था। इस दौरान डीआईजी ने पाया कि थाने में केवल एक मुंशी था, वह भी बिना हथियार के। सुबह आठ बजे होने वाली रोल कॉल भी नहीं हुई थी। साथ ही एसएचओ थाने में नहीं थे। पता चला कि वे घर में सो रहे थे जिस पर एसएचओ को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।