फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की सड़कों पर दौड़ती है मौत, ट्रैफिक पुलिस को नहीं कोई परवाह

फगवाड़ा की सड़कों पर मिट्टी, रेत, पराली और भूसा भरी तेज रफ्तार से भाग रही ट्रालियां आम लोगों के लिए यमराज के दूतों से कम नहीं हैं। एक तो इनकी तेज रफ्तार लोगों की जान पर आफत हैं, ऊपर से इनमें से बार बार गिरता कचरा दो पहिया वाहन चालकों की आंखों के लिए ना केवल हानिकारक है बल्कि कई बार आंखों में अचानक पड़े इस कचरे से वाहन चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाता है। लेकिन फगवाड़ा में दिन भर लोगों के चालान काटने में व्यस्त रहने वाली ट्रैफिक पुलिस को ये मौत बन कर घूम रही ट्रालियां कभी नजर नहीं आतीं, जिस कारण इन ट्रालियों को रोकने वाला कोई नहीं है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इन ट्रालियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि लोगों की सुरक्षा यकीनी हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें