अमृतसर के एक दंपती को पठानकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पति पत्नी अपने चार साल के बच्चे की आड़ में नशा तस्करी कर रहा था। पठानकोट पुलिस के सीए स्टाफ ने दंपती को 27 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो थी कि उक्त दंपती नशा तस्करी करते हैं। दोनों अपने बच्चे को साथ लेकर ड्रग्स सप्लाई करने के लिए पठानकोट पहुंचे थे। बच्चे को इसलिए साथ रखते थे ताकि कोई इनपर शक न करे। सूचना के आधार पर सीए स्टाफ ने नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोक कर तलाशी ली तो इनसे 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अमृतसर के रहने पति पत्नी अपना नेटवर्क पठानकोट में बना रहे थे। गाड़ी के गेयर बॉक्स के पास एक लिफाफे में हेरोइन छिपाकर रखी थी। पुलिस थाना तारागढ़ में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि दोनों पर पहले भी दो मुकद्दमे दर्ज हैं। दंपती मूल रूप से डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रहने वाले हैं और अभी अमृतसर में रह रहे थे।