पंजाब के बठिंडा में रिटायर्ड टीचर के घर पर फायरिंग हुई है। बठिंडा के रामपुरा के दशमेश नगर में रहने वाले एक सेवानिवृत अध्यापक से लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती मांगने वाले आरोपियों ने पूर्व अध्यापक को डराने के लिए उनके घर के गेट पर फायरिंग कर दी। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बारे में बुधवार को एसएसपी अमनीत कौंडल खुलासा कर सकते हैं। हलांकि वारदात और आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है।