पंजाब के बरनाला में रविवार देर रात भयानक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो के चिथड़े उड़ गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो सवार संगरूर के युवक की मौत हुई है। युवक अमरजीत सिंह (20) का अगले सप्ताह 18 दिसंबर को जन्मदिन था।