चाइना डोर जानलेवा साबित हो रही है और इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन कोशिश कर रहा है बावजूद इसके प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी कि जिम्मेदारी है कि हम खुद अपने परिवार, आस-पड़ोस और अपने शहर को इस जानलेवा चाइना डोर के खिलाफ जागरूक करें। इसके तहत बरनाला की महिलाओं और कुछ स्कूल टीचर्स ने मिलकर पहल करते चाइना डोर के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। स्कूल और गली मोहल्लों में जाकर लोगों को चाइना डोर के खिलाफ अवेयर किया जा रहा है। चाइना डोर से होने वाले हादसे और बड़ी घटनाओं के प्रति जानकारी दी जा रही है। स्कूल प्रिंसिपल ने महिला मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ है। जब देश की महिलाएं फैसला करती हैं तो वह काम जब जरूर होता है। आज उन्होंने शुरुआत की है। हम सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने चाइना डोर के खिलाफ शपथ लेते कहा कि वह चाइना डोर का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही आसपास किसी को करने देंगे।