पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के डी जोन दफ्तर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों और नेताओं ने मेयर इंद्रजीत कौर के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने जोनल कमिश्नर पर अनुचित व्यवहार और पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।