बठिंडा के थाना फूल के अधीन आते गांव फूलेवाला में दस दिन के भीतर भाई-बहन की संदिग्ध माैत से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे सभी के होश उड़ गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चों को उनकी मां ने ही खाने में चूहे मारने की दवा दी थी। एक मां ने अपने जिगर के टुकड़ों को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि वो दोनों उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।