फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के जैतो में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, दुकानदारों ने पांच युवकों को दबोचा

फरीदकोट जिले के जैतो में दिनदहाड़े एक लेडीज गारमेंट्स कारोबारी को दुकान से जबरन उठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों के अलावा एक महिला और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की पहचान चंबा निवासी आर्यन, पंकज व अनीश तथा चंडीगढ़ निवासी रोबिन व विनित के रूप में हुई है। जैतो निवासी अर्शदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह मंडी में ‘पंजाबी फैशन’ नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चलाता है। 27 अक्टूबर की शाम करीब 5:45 बजे वह दुकान के गेट पर खड़ा था, तभी दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने धक्का-मुक्की कर उसे दुकान से बाहर खींचा और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पांचों युवकों को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए सुखविंदर कौर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वह उससे शादी करना चाहता था। उसने अपने परिवार को भी महिला के बारे में बताया था। आरोप है कि इसी साल मई में संबंध खत्म करने के बाद महिला उससे 10 लाख रुपये मांगने लगी और रकम नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी दी। अर्शदीप ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए पकड़े गए युवकों के साथ पांच लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों युवकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साजिश में कथित तौर पर शामिल महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें