फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अपने गांव पहुंचे किसान नेता डल्लेवाल, बोले- सरकार को देंगे मुंहतोड़ जवाब

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 07:20 PM IST

पटियाला के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बीकेयू एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल वीरवार को फरीदकोट में अपने गांव डल्लेवाला पहुंचे। गांव में उनकी अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों के मोर्चे जबरन खत्म करवाए जाने का निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आने वाले दिनों में किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज करने की घोषणा की गई। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने राज्य भर के सभी जिलों में किसान महापंचायत करने की घोषणा की है। इसकी फरीदकोट से शुरुआत की गई। इस मौके पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए और कहा कि समय आने पर सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें