फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के घर के आगे धरना लगाने के लिए आने वाले कांग्रेसियों का मजाक उड़ाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। हरनूर सिंह मान ने अपने हाथ में बच्चों के बजाने वाले बाजे लेकर कांग्रेस के फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पर तंज करते हुए कहा कि आप ये बाजा घर में बैठकर बजाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से जो भी महिलाएं आई हैं। वह उनकी बहनें हैं, उन्होंने उनके लिए खाने-पीने का सामान और तोहफे भेजे हैं। गौरतलब है कि फगवाड़ा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में रविवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता एवं हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के घर का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था जिसकी भनक हरजी मान को लग गई तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अपने घर के बाहर खड़े हो कर यह अनोखा प्रदर्शन किया। हालांकि फगवाड़ा पुलिस ने किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए कांग्रेस के आए समर्थकों को गुरु हरगोविंद नगर में स्थित ब्लड बैंक के पास ही रोक लिया।