फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के मुहल्ला सतनामपुरा में शहीदों की याद में दूध का लंगर लगाया

फगवाड़ा के मुहल्ला सतनामपुरा में साहिबजादों और माता गुजर कौर की अद्वितीय शहादत की याद में दूध और बिस्किट का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू विशेष तौर पर शामिल हुई तथा अपने कर कमलों से दूध बांटने की सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत अद्वितीय है, जिसकी इतिहास में कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए तथा अपने देश व कौम के लिए बलिदान देने को तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर वार्ड नंबर 41 की पार्षद प्रितपाल कौर तुली, वार्ड नंबर 49 की पार्षद नेहा ओहरी के पति अंकुश ओहरी तथा अन्य श्रद्धालुओं ने सेवा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें