फगवाड़ा के हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में माता ठाकुर देवी एवं नानक चंद सेठी की मधुर स्मृति को समर्पित निशुल्क दांतों एवं जबड़ों का कैंप ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सतपाल सेठी तथा समाज सेवक रमन नेहरा विशेष तौर पर कैंप में शामिल हुए तथा शिविर का शुभारंभ करवाते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों को नवनिर्मित जबड़े वितरित किए। उन्होंने ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना भी की। कैंप के दौरान सीएमसी लुधियाना से विशेषज्ञ डॉक्टरों की मोबाइल टीम ने मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंदों के दांतों की सफाई की गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां दी गईं। नए जबड़े बनाने की अगली प्रक्रिया को भी निपटाया गया। इसके अलावा मरीजों के टूटे दांतों की फिलिंग की गई।