औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ में पंजाब सरकार की महिम युद्ध नशे विरुद्ध विशाल मैराथन 2025 का आगाज यहां के इंदौर स्टेडियम से किया गया प्रमुख तौर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इस मैराथन को झंडी दिखाकर बना किया। इस मैराथन को और प्रभावशाली बनाने के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख कलाकार बिन्नू ढिल्लों, करमजीत अनमोल एवं देव खरोड़ सहित फिल्म के अन्य कलाकारों ने स्कूली विद्यार्थियों विभिन्न खेल क्लबो से आए बुजुर्गों सदस्यों का हौसला बढ़ाया। करमजीत अनमोल ने पंजाब की हालत पर नशे के खिलाफ तंज कसता गीत पेश कर सभी को रोमांचित कर दिया। यह मैराथन विधायक अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग तथा खास तौर पर नगर कौंसिल गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस के कुशल अगुवाई में आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया कुल मिलाकर इस मैराथन में 2500 के करीब खेल क्लबो स्कूली विद्यार्थियों सहित शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।