पंजाब में 190 साल पुरानी हवेली है जो आज भी ठीक उसी तरह है जैसे उसे बनाया गया था। फिरोजपुर के फाजिल्का में वर्ष 1835 में बनी हवेली आज भी नई नवेली लगती है। हवेली में मौजूद सभी सामान 190 साल पुराना है। कमरों की छतें सिल्वर की और दरवाजे पीतल के हैं। कई खुफिया रास्ते व स्टोर बने हुए हैं। प्रत्येक कमरों में पुराने समय के बिजली के स्विच लगें हैं, जो आज भी चालू कंडिशन में हैं।