फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सीमांत गांव में दिखे दो संदिग्ध, परिवार को बनाया बंधक

पठानकोट के गांव मट्टी में रात करीब साढ़े नौ बजे दो हथियारबंद संदिग्ध एक घर में घुस आए। उसके बाद घर के लोगों को बंधक बना लिया और फिर खाना खाकर वहां से निकल गए। यह गांव जम्मू-कश्मीर के कठुआ और भारत पाकिस्तान की सरहद पर है। सूचना मिलते ही पुलिस, बीएसएफ, आर्मी, कमांडो ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर घर के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध कहां से आए और कहां गए, यह जांच की जा रही है। पठानकोट और गुरदासपुर जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। पुलिस द्वारा सघन जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें