पटियाला के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में बिना टिकट चढ़ने के चक्कर में व्यक्ति का पैर फिसल गया। जिसके चलते रिम बहादुर नाम का व्यक्ति ट्रेन के साथ 30 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। गनीमत यह रही कि वहां मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह ने उसे बचा लिया। बिना टिकट सफर करने के मामले में बहादुर को अदालत में पेश किया गया। वहां उसका 1000 रुपये का चालान कटा गया है