पटियाला जेल में उजाला पंजाब प्रिजन ओलंपिक्स-2026 के मुकाबले संपन्न हुए। इसमें पटियाला जोन के कैदी ओवरऑल विनर बने। फरीदकोट दूसरे और कपूरथला जोन तीसरे नंबर पर रहा। इस दाैरान जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कैदियों से पुरानी गलतियों को सुधारकर नई जिंदगी शुरू करने की अपील की। भुल्लर ने कहा कि अपराधियों को हमेशा सज़ा मिलती है, इसलिए कैदियों को अच्छे काम करके अपना भविष्य सुधारना चाहिए।