सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने दो फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस अति सुरक्षित माने जाने वाली जेल से कैदियों की फरारी से जेल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये कैदी ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे। तीनों अमृतसर से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी जेल मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर, पटियाला पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस की ओर से दो कैदियों के पकड़े जाने की खबर है।