स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की हेल्थ ब्रांच ने वीरवार को पटियाला में एक फैक्टरी में दबिश देकर 450 किलो पनीर को सील कर दिया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक पनीर मिलावटी होने का शक है। वहीं, पनीर को गंदे माहौल में तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी मालिक का चालान काट कर मौके से पनीर के तीन सैंपल भरे गए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।