कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड किए जाने पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यह नोटिस उस पंजाब कांग्रेस प्रधान की ओर से जारी किया गया है, जिनकी खुद कोई मान्यता नहीं है। मंगलवार को अपनी पटियाला रिहायश पर मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि ऐसे कई नोटिस पहले भी जारी होते रहे हैं।