फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपाल विर्क ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का कार्यभार संभाला

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 12:59 PM IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला के नवनियुक्त चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क ने आज पदभार संभाला। इस मौके पर विशेष तौर से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस स्कीम के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे किसी को भी इलाज के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही इलाज के लिये कोई कर्जा लेना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत 2300 से अधिक इलाज पैकेज शामिल किए गए। एक सवाल के जवाब में डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि की संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर है और इस पवित्र जगह पर एलओपी और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जैसे दो वरिष्ठ नेताओं का आपस में एक दूसरे के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करना किसी भी मायने से उचित नहीं है। राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें