फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पटियाला में नशा तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन राउंड फायर

पटियाला में शुक्रवार रात 23 नंबर फाटक के नजदीक पुलिस व नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस उक्त तस्कर को यहां लाई थी, लेकिन आरोपी ने बचने के लिए गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली तस्कर की टांग में लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ पटियाला के थाना सिविल लाइन में चोरी का एक केस दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपी की पत्नी को भी नामजद किया गया था। आरोपियों के पास से 1100 नशे की गोलियों की भी बरामदगी हुई थीं। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने 23 नंबर फाटक के नजदीक बिजली बोर्ड के रिहायशी क्वार्टरों के पास सुनसान जगह पर मिट्टी में हथियार दबाए जाने की बात कबूली। इस हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी संदीप कुमार को आज यहां लाया गया था। जैसे ही मिट्टी खोद कर काले लिफाफे को बाहर निकाला, तो आरोपी ने लिफाफे में रखी पिस्तौल से एक राउंड फायर एएसआई तारा चंद की तरफ कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एएसआई ने भी दो राउंड फायर किए। इसमें से एक गोली मिट्टी में जाकर लगी और दूसरी तस्कर की टांग में लगी। घायस तस्कर को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह एक शातिर चोर होने के साथ नशा तस्कर भी है। उसके खिलाफ बीते 12 सालों में 25 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 20 चोरी के हैं और पांच नशा तस्करी के हैं। वहीं पत्नी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें