फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनौर में शराब पिलाकर घोंटा था गला, हत्या का आरोपी 24 घंटे में काबू

घनौर में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सात सितंबर को करम सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके 48 वर्षीय पिता धर्म सिंह का शव गांव उंटसर के श्मशान घाट में बेरहमी से कत्ल करके फेंका गया था। परिवार को शक था कि काका सिंह पुत्र भान सिंह वासी उंटसर और अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी काका सिंह के खिलाफ 2021 में थाना घनौर में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसके दौरान वह जेल भी गया था। काका सिंह के मन में पुरानी रंजिश थी कि धर्म सिंह ने पहले उसकी पत्नी के साथ कोई गलत हरकत करने की कोशिश की थी, जिस कारण उसकी समाज में बदनामी हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक साजिश को रचा। छह सितंबर को काका सिंह और धर्म सिंह ने पहले इकट्ठा बैठकर शराब पी। जब नशा ज्यादा हो गया तो काका सिंह ने पहले रस्सी से धर्म सिंह का गला घोंटा और फिर उसके सिर के पिछले हिस्से और माथे में ईंटें मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी काका सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि मामले में और गहराई से पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें