नयागांव में पटियाला की राव नदी में बरसात का तेज पानी आने के विकास नगर कुमाऊं कॉलोनी के पास सड़क का कटाव हो गया है। अगर ऐसे ही पटियाला की राव नदी में बरसात का तेज पानी आता रहा तो यह सड़क पूरी तरह कट सकती है और नदी का पानी विकास नगर कुमाऊं कॉलोनी में घुस सकता है। लोगों ने प्रशासन को फोन किया है। अधिकारी माैके पर पहुंच रहे हैं।