मोहाली में मंदिर में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने कथा का रसपान किया। बलौंगी के ब्लाक बी में आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को दोपहर दो बजे पांच बजे तक दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन" के कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें कथा वाचक व गौ सेवा प्रमुख चंद्रकांत ने अपने मुखारविंद से दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन सुनाएं। मंदिर कमेटी की ओर कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।