मोहाली में सोमवार को दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा लांडरां चौक मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार डस्टर कार चालक सड़क किनारे खड़े एक परिवार के तीन लोगों को पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में मां- बेटे की मौत हो गई। वहीं, पति घायल हो गया, जिसका मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों पहचान प्रभजोत कौर (28), मनराज (7) और घायल जोबनजीत सिंह (29) गांव दवाली जिला रोपड़ के रूप में हुई है। परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर-40बी का रहता है।