मोहाली के फेज-8 में शिक्षा भवन स्थित डीपीआई दफ्तर के बाहर विशेष अध्यापक यूनियन पंजाब की ओर से धरना दिया गया। यूनियन के सदस्य गुरमीत सिंह ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाने में यह अध्यापक करीब 20 वर्षों से कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार उनको पक्का करे। इसके अलावा वर्ष 2018 से वतन में पांच हजार की कटौती की जा रही है उसे बंद कर अध्यापकों को पूरा वेतन दिया जाए। अध्यापक लगभग 45 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं।