मोहाली के जीरकपुर के ढकोली के पीर मुछल्ला में देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। तीन दुकानें जल कर खाक हो गई। आग की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। तीन दुकानों टेलर, धोबी और एक सब्जी की दुकान जल गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।