फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीरकपुर में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगने से गैंगस्टर घायल

लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर को शुक्रवार देर रात जीरकपुर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए सिंघपुरा गांव की सोसाइटी शिवा होम्स में जांच करने पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं, शिवा होम्स के फ्लैट नंबर-12 में छिपा है। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल्ल के मुताबिक पुलिस ने सरेंडर करने के लिए जब उसका दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के बाद आरोपी दूसरे कमरे में गया। उसने पिस्टल से पुलिस पार्टी पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल गैंगस्टर को प्राथमिक उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जीएमसीएच-32 में रैफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें