जगराओं में साफ पेयजल और टूटी सड़कों की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लोगों ने नेहरू मार्केट से डिस्पोजल रोड तक रास्ता बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से साफ पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। दूषित पानी की सप्लाई के कारण उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिससे रोजाना आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा पंजाब सरकार के खिलाफ दिखाई दिया, उन्होंने स्थानीय पार्षद के खिलाफ भी भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस मौके बिक्रम, आशोक, महावीर, सोदा राम, विक्की, कालाराम, विजय, बिल्ला मौजूद थे