फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगरांव में बायो गैस फैक्टरी के सामने से धरना उठाने पर लोग व पुलिस अमने-सामने

जगरांव के गांव भूदड़ी में बायो गैस फैक्टरी के विरोध में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हाईकोर्ट की सुनवाई से एक दिन पहले पुलिस की ओर से धरना स्थल से टेंट हटाए जाने के बाद गांव में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। तालमेल कमेटी संयोजक सुखदेव सिंह भूंदड़ी के अनुसार पुलिस ने न केवल धरना स्थल से टेंट हटाए, बल्कि प्रदर्शनकारियों का सामान भी जब्त कर लिया। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन डकोदा-धनेर, भारतीय किसान यूनियन उगराहा, जम्हूरी किसान सभा और पेडू मजदूर यूनियन (मशाल) सहित विभिन्न संगठनों ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब भूंदड़ी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें