फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लुधियाना स्टेशन पर यूआरएमयू की जीत का जश्न, रेलवे कर्मियों ने निकाली बधाई रैली

भारतीय रेलवे में हाल ही में हुए यूनियन के मान्यता चुनावों में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने कुशल नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और कर्मचारियों के अटूट विश्वास के बलबूते पर नॉर्दर्न रेलवे जोन में भारी बहुमत हासिल करते हुए मान्यता प्राप्त की। इस शानदार व ऐतिहासिक जीत की खुशी में शुक्रवार को रेलवे कर्मियों ने लुधियाना स्टेशन पर बधाई रैली निकाली और कार्यालयों में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। रेलवे कर्मियों का कहना था कि इस चुनाव में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की भागीदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नारी शक्ति के योगदान से ही यूआरएमयू को मान्यता का मुकाम हासिल हुआ। यूआरएमयू के मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार और सहायक महासिचव कामरेड दलजीत सिंह ने कहा कि रेलवे कर्मियों ने अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर मतदान किया। इसलिए वे कर्मचारियों के आभारी रहेंगें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें