फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में बुजुर्ग महिला को स्कूल बस ने मारी टक्कर,लोगों ने की कार्रवाई की मांग

जगरांव के रानी झांसी चौक पर मंगलवार को एक निजी स्कूल बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की पहचान जगरांव निवासी हरबंस कौर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों ने हंगामा किया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल हरबंस कौर को रायकोट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस को घेर लिया और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरबंस कौर रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर लौट रही थीं। इसी दौरान शहर की ओर से बच्चों को लेकर आई स्कूल बस ने रानी झांसी चौक से यू-टर्न लेते समय लापरवाही से बस मोड़ी, जिससे बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में महिला की टांग पर गंभीर चोट आई है। लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक की लापरवाही से न केवल महिला घायल हुई, बल्कि बस में सवार बच्चों की जान भी खतरे में पड़ गई थी। लोगों का कहना था कि यदि उसी समय रायकोट की ओर से कोई अन्य वाहन आ जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए, बस चालक और अन्य ड्राइवरों ने घायल महिला के इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें