फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में महिला चोर गिरोह सरगर्म, शॉपिंग के दौरान चोरी की वीडियो आई सामने

खन्ना और दोराहा में महिलाओं का चोर गिरोह सरगर्म है। यह गिरोह बाजारों में, ऑटो और बस में महिलाओं को शिकार बना रहा है। इस गिरोह की दो ताजा वीडियो सामने आई हैं। एक खन्ना के बाजार की है और दूसरी दोराहा की। खन्ना की गुरु अमरदास मार्केट में एक दुकान से दो महिलाओं ने पर्स चोरी किया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में दो महिलाएं सामान लेने आईं। पीछे ही दो अन्य महिलाएं आईं। जोकि चोर निकलीं। इन महिलाओं ने चालाकी से पहले लिफाफा काटा। जब पर्स नहीं निकला तो ऊपर से हाथ डालकर वे पर्स निकालकर ले गईं। पर्स में मोबाइल और तीन हजार रुपये थे। चोर महिलाओं ने पर्स मार्केट में फेंक दिया था जो बाद में मिल गया।  दोराहा से भी एक वीडियो सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ऑटो में सवार होती है। इस बुजुर्ग के पर्स से रुपये निकालकर दो महिलाएं भाग गईं। ये दोनों महिलाएं वही निकलीं जिन्होंने खन्ना में भी वारदात की। पता चला है कि यह गिरोह काफी जगह पर वारदातें कर चुका है। उधर, खन्ना और दोराहा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें