फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में विरोधियों पर बरसीं उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य, कहा-महिलाएं अपमान नहीं सहतीं

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जब संसद में महिला आरक्षण बिल पेश हुआ तो विरोधी दलों ने मिलकर इसे रोकने की कोशिश की, जो देश की आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सब कुछ सह सकती हैं, लेकिन अपना अपमान नहीं। आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर मिलेगा। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण और अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया है। महिला वंदन विधेयक उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों ने इस विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, डीएमके और अन्य महिलाओं को आरक्षण के साथ उनका बनता सम्मान भी नहीं देना चाहती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें