फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कल से शुरू होगा एसआईआर अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 03:06 PM IST

जालंधर में कल से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में जालंधर के डीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि पहली बार बीएलओ के आने पर कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता, तो बीएलओ तीन बार तक घर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केवल दस्तावेज तुरंत जमा न होने की स्थिति में किसी भी मतदाता की वोट नहीं काटी जाएगी। डीसी के अनुसार जिन मतदाताओं की जानकारी का रिकॉर्ड से मिलान (मैपिंग) नहीं हुआ है या जिनके पुराने वोटर कार्ड व अन्य विवरणों में कोई कमी पाई जाती है, उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है। जिनकी मैपिंग हो चुकी है और जिनकी नहीं हुई है, दोनों श्रेणियों के मतदाताओं के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया अलग-अलग होगी।मतदाता आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राज्य सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, किरायानामा प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित कुल 13 प्रकार के दस्तावेज जमा कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार पहली बार बीएलए (ब्लॉक लेवल एजेंट) की व्यवस्था लागू की है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखेंगे और मतदाताओं को प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। कैसे कटेगी वोट? वर्तमान मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को एस आई आर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यदि मतदाता घर पर मौजूद नहीं है, तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य भी उसकी ओर से फॉर्म भर सकता है। जो मतदाता आवश्यक दस्तावेज और फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा।हालांकि, जो लोग दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके बावजूद हर मतदाता को अपनी जानकारी या दस्तावेज संबंधी कमी दूर करने के लिए दो महीने का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय में दस्तावेज जमा करने पर उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें