फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बड़ा हादसा: फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर कई वाहनों की आपस में टक्कर, लंबा जाम

फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ब्रेक लगने और तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने में जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहनों को नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें