जालंधर में दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया। ई-मेल में केवल स्कूलों तक ही धमकी सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि इसमें रेलवे नेटवर्क को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में चेतावनी दी गई है कि 1 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर करने से बचें। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा के रेलवे ट्रैक पर आईईडी (आईईडी) ब्लास्ट करने की बात भी लिखी गई है।