फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत, पारदर्शी और सशक्त लोकतंत्र की नींव रखते हैं- डीसी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों को लोकतंत्र के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके माध्यम से हर नागरिक देश और समाज के भविष्य को दिशा देता है। डॉ. अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं और नए मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का निष्ठा और जिम्मेदारी से प्रयोग करें तथा दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सक्रिय, जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत, पारदर्शी और सशक्त लोकतंत्र की नींव रखते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें